Wednesday, November 30, 2011

For Mr. Ashvani Sharma - Bachhe Bade Ho Gaye Hain.. 01/12/2011

स्पर्श - किसी भी ज्ञान को प्राप्त करने के लिए... सम्बंधित कर्ता या कर्म का स्पर्श आवश्यक होता है.. किसी चीज़ को अपने हाथों से छूकर ही हम उसके बारे में पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकते है...
इन्टरनेट, कंप्यूटर,चलचित्र आदि द्वारा हमारा मन और मस्तिष्क किसी भी वस्तु, जीव से सम्बंधित ज्ञान बिना उसको स्पर्श किये पा तो सकता है, लेकिन उसको आत्मसात या अनुभव नहीं कर सकता. अत: आज की काल्पनिक दुनियाँ आपको ज्ञान तो बाँट सकती है, लेकिन आपको उसका आत्मसात या अनुभव नहीं करा सकती और ऐसा ज्ञान एक अपूर्ण ज्ञान ही कहला सकता है.  
आपकी रचना सही मायने में आपके भीतर से निकली हुई और अनुभव की हुई एक ऐसी वेदना है जिसकी पीड़ा इस कविता के शब्दों से महसूर हो रही है, साथ ही इस पीड़ा से जो रस टपक रहा है वो हर किसी की अंतरात्मा तक को भिगो रहा है...और यही गीलापन हमें आपकी सवेदना को स्पर्श करने की अनुभूति दे रहा है..

Tuesday, November 29, 2011

For Mr. Pratibimb - Teen Pati - 30/11/2011


तज बसनहूँ, बिनु बासना, मन करि गुरुजन ध्यान,
नरहूँ नर वो श्रेष्ठ है, सदगुरु पावत ज्ञान !! 
अर्थात - जो बुरे व्यसनों का त्याग करते हुए, बिना कामना या स्वार्थ के अपने गुरु जन का ध्यान करता है. सदगुरु उसी नर को नरों में श्रेष्ठ मानते हैं और वही सदगुरु के ज्ञान को पाने के लायक है..  'शुभ' - सुर्यदीप - ३०/११/२०११ 

For Ms. Gunjan - Dil ki Kharonche... 30/11/2011

दिल के जख्मों को मैं छुपा भी लूं...
पर अश्कों की कहानी ये जग जाने..... "सुर्यदीप"

For Mr. Sundar Srijak - 30/11/2011 - Raam & Raawan

रेखाएँ....सीता के लिए ही खींची गई थी...और आज भी...आज भी वही रेखाएं... हर सीता के सामने खींच दी जाती है.. समाज में बसते उस रावण के डर से...उसे आज भी एक निश्चित क़दमों तक ही चलने दिया जाता है...वह आज भी बंधक है... उसके परों को काट के..उसको उड़ने से रोक दिया गया है...
राम का रावण बन जाना अभी भी छुपा हुआ है.... क्योंकि उसका छुपा रहना ही राम का अस्तित्व है...तलाश हम जानबूझ कर नहीं करते...या करना नहीं चाहते... दूसरी ओर रावण का राम रूप भी छुपा दिया गया है...क्योंकि हर कहानी में एक खलनायक होता ही है... बिना उसके नायक को पूजा नहीं जाता...और जहाँ नायक खलनायक पर येन केन प्रकारेण विजय प्राप्त नहीं कर पाए...तो वो कहानी भी अधूरी ही रहा करती है..... 'शुभ

For Teen Pati - Ghat Ghat Ghat.... 29/11/2011

मित्रो, आप सभी के सुन्दर शब्दों की माला से अभिभूत हुआ...आप सभी का धन्यवाद.. :)
घट-घट काहे भटके रे घट,
घट भीतर घर ना पहचाने !
आतम रूप अनंत अनंदित,
प्रभु मारग सो ही जाने !!
हे मन, तू इधर-उधर सांसारिक भ्रमण क्यों कर रहा है, तेरे शरीर रूपी घर के भीतर क्यों नहीं झांकता, वहाँ तुझे आत्मा रूपी आत्मसुख मिलेगा, जिसको पाने का सुख अनंत है और आनंद से परिपूर्ण है, इस आनंद इस सुख को पाने के पश्चात प्रभु को पा लेना कोई बड़ी बात नहीं.

Sunday, November 27, 2011

For Mr. Pratibimb ji - Teen Paati..28/11/2011

तेजोमय मुख, उल्लासित,
दया-धर्म प्रवृति, है शोभित,
श्रीराम लखन लख द्वार खड़े, 
सबरी है अचंभित, सम्मोहित !! {सुर्यदीप अंकित त्रिपाठी} 

Wednesday, November 23, 2011

For Mr. Rajendra Kunwar Fariyadi - Teen Pati - 24/11/2011

प्रथम गुरु सनमान माँ,
दूजो है परिवार ! 
तीजो दे मति, सत सदा, 
शिक्षक पालनहार !!  सुर्यदीप अंकित त्रिपाठी - २४/११/२०११